• Breaking News

    डोनाल्‍ड ट्रंप बोले, पीएम मोदी मेरे अच्‍छे दोस्‍त; भारत के साथ मिलकर बना रहे कोविड-19 का टीका

    वाशिंगटन । अमेरिका कोरोना वायरस का टीका बनाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम कर रहा है। भारतवंशी अमेरिकियों को शानदार वैज्ञानिक की संज्ञा देते हुए शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह बात कही। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि इस साल के आखिर तक कोविड-19 का टीका बन जाएगा।
    डोनाल्‍ड ट्रंप बोले, पीएम मोदी मेरे अच्‍छे दोस्‍त; भारत के साथ मिलकर बना रहे कोविड-19 का टीका
    ट्रंप ने कहा, 'मैं कुछ वक्त पहले ही भारत से आया हूं और भारत के साथ मिलकर हम अच्छा काम कर रहे हैं। अमेरिका में भारतीयों की बड़ी आबादी है और इनमें से बहुत से लोग टीका बनाने की दिशा में भी काम कर रहे हैं। ये महान वैज्ञानिक और शोधकर्ता हैं।'
    भारत को वेंटिलेटर उपलब्ध कराएगा अमेरिकाट्रंप ने टीका विकसित करने के लिए ऑपरेशन वार्प सीड का एलान किया है। उन्होंने इस ऑपरेशन के नेतृत्व के लिए ग्लैक्सोस्मिथक्लीन वैक्सींस के पूर्व प्रमुख मोनसेफ स्लोउई और आर्मी जनरल गुस्ताव पेर्ना को नियुक्त करने की बात कही है। उनका कहना है कि अमेरिका लाभ कमाने के लिए टीका नहीं बना रहा है।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना मित्र बताते हुए ट्रंप ने कहा, 'भारत बहुत शानदार देश है और वहां के प्रधानमंत्री मेरे अच्छे दोस्त हैं।' ट्रंप ने एक ट्वीट कर भारत को वेंटिलेटर देने की बात भी कही। उन्होंने कहा, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका अपने दोस्त भारत को वेंटिलेटर देगा। इस महामारी के वक्त हम भारत के साथ हैं। साथ मिलकर हम इस अदृश्य शत्रु को हरा देंगे।'
    भारत-अमेरिका के बीच सहयोग की अभी सबसे अधिक जरूरत
    वाशिंगटन। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि कोरोना महामारी ने भारत-अमेरिका के बीच मजबूत सहयोग की आवश्यकता को दर्शाया है। स्वास्थ्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अमेरिका के साथ भारत की साझेदारी का उल्लेख करते हुए वरिष्ठ राजनयिक ने कहा कि दोनों देशों के अनुसंधान एवं नवोन्मेष संस्थान पुराने एवं संक्रामक रोगों को समझने तथा उनके इलाज एवं निदान के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad