• Breaking News

    जौनपुर, पूर्व सांसद धनंजय सिंह मामले में 20 मई को होगी सुनवाई, कोर्ट ने तय की तारीख़

    Jaunpur Update
    जौनपुर। अपहरण व रंगदारी के मामले में गिरफ्तार पूर्व सांसद धनंजय सिंह के अधिवक्ता ने मंगलवार को जिला जज के सामने ज़मानत के लिए अर्जी दाख़िल की। इस पर कोर्ट ने केस डायरी व आपराधिक इतिहास तलब करते हुए सुनवाई की अगली तारीख़ 20 तय की है।


    बता दें कि मुजफ्फरनगर जनपद निवासी अभिनव सिंहल जौनपुर में नमामि गंगे परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर तैनात हैं। रविवार रात दस बजे अभिनव सिंहल ने थाने में तहरीर दी कि धनंजय सिंह के आदमी विक्रम सिंह व 2 अन्य लोग उन्हें अगवाकर उनके कालीकुत्ती स्थित आवास पर ले गए। यहां धनंजय सिंह ने पिस्टल के बल पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तड़के 3 बजे धनंजय सिंह के आवास पर दबिश देकर उन्हें और विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

    धनंजय ने लगाए हैं मंत्री गिरीश यादव पर आरोप

    पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपनी गिरफ्तारी को राजनीतिक साज़िश करार देते हुए प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीश यादव को इसका ज़िम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि मंत्री ने राजनीतिक द्वेश और उनकी लोकप्रियता के चलते फ़र्ज़ी केस दर्ज कराया है। 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad