जौनपुर, प्रधान की सूझबूझ से 25 साल पुराना विवादित मार्ग बना
Jaunpur Update
जौनपुर (थानागद्दी)। क्षेत्र के टिसौरी गांव में 25 वर्षों से विवादित रास्ते को ग्राम प्रधान की सूझबूझ से बनवा दिया गया। इस चकमार्ग का काम 25 वर्षों से गांव के ही कुछ लोगों के विवाद के कारण बाधित था। जिसको प्रधान की पहल के द्वारा दोनों पक्षों को आमने सामने लाकर के विवाद को सुलझा दिया गया।
टिसौरी-पशेवा मार्ग से हरिजन बस्ती को जोड़ने वाले 800 मीटर सड़क का काम लगभग 25 वर्षों से रुका हुआ था। गांव के ही राधेश्याम, अनिल और पप्पू को लेकर जमीन के बीच कुछ विवाद था, और रास्ते की जमीन को 5 फीट गहरा खोद दिया गया था। जिसको मंगलवार की सुबह ग्राम प्रधान श्री राम सरोज द्वारा दोनों पक्षों को बुलाया गया। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया दोनों तरफ से सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और मारपीट पर आमादा हो गए। सूचना पर विवाद बढ़ता देख कर थानागद्दी चौकी और डायल 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
प्रधान की सूझबूझ से दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर के काम को शुरू कराया गया। प्रधान ने गांव के 70 मनरेगा मजदूरों को लगा कर 48 घंटे में 800 मीटर के रास्ते पर मिट्टी का कार्य पूरा करा दिया। जिससे ग्रामीण काफी खुश हैं और ग्राम प्रधान के इस कार्य की सराहना कर रहे हैं। मजदूरों द्वारा काम खत्म करने के बाद ग्राम प्रधान श्री राम सरोज द्वारा सभी मजदूरों को अपनी तरफ से खाद्यान्न, सैनिटाइजर और मास्क वितरित किया गया ।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।