महाराष्ट्र ने किया लॉकडाउन-4 का ऐलान, 31 मई तक बढ़ाई गईं पाबंदि
महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन-4 का ऐलान कर दिया है. आज लॉकडाउन 3 की मियाद खत्म हो रही है. केंद्र सरकार आज लॉकडाउन-4 के नियम कायदे का ऐलान करने वाली है. इससे पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है. महाराष्ट्र के राहत और पुनर्वास विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी किया है.
- महाराष्ट्र ने 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन
- सख्ती से लागू होंगे लॉकडाउन के प्रावधान
महाराष्ट्र लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य
महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन-4 का ऐलान कर दिया है. आज लॉकडाउन 3 की मियाद खत्म हो रही है. केंद्र सरकार आज लॉकडाउन-4 के नियम कायदे का ऐलान करने वाली है. इससे पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है. महाराष्ट्र के राहत और पुनर्वास विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी किया है.
महाराष्ट्र लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित
बता दें कि महाराष्ट्र कोरोना वायरस से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है. यहां कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, पिछले दिनों यहां रोजाना कोरोना के लगभग 1500 मामले सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र में अभी कोरोना वायरस के कुल मामले 30706 रिकॉर्ड किये गए हैं. इनमें से 7088 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि इलाज के दौरान 1135 लोगों की मौत हो गई है.
सख्ती से लागू होंगे लॉकडाउन के प्रावधान
महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाना जरूरी है, इसलिए राज्य सरकार 31 मई की आधी रात तक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला करती है. राज्य सरकार के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार के सभी विभाग लॉकडाउन को प्रभावी और सख्ती से लागू करने के लिए जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करेंगे.
राज्य सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए पहले से जारी किए गए सभी निर्देश अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे और पाबंदियों में ढील या लॉकडाउन हटाने की जानकारी उचित समय पर दी जाएगी.


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।