यूपी : पंजाब से बिहार पैदल जा रहे मजदूरों को रोडवेज बस ने कुचला, 6 की मौत
उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार रात करीब एक बजे दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाइवे पर पंजाब से लौट रहे मजदूरों को एक रोडवेज बस ने कुचल दिया। इस हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई और चार की हालत गंभीर है। देर रात सभी घायलों को मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह दर्दनाक हादसा मेरठ के घलौली चेकपोस्ट से आगे रोहाना टोल प्लाजा के पास हुआ। बिहार में गोपालगंज जिले के रहने वाले कुछ मजदूर पंजाब से पैदल लौट रहे थे। पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया। बताया जा रहा है कि छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस से मेरठ मेडिकल के लिए भेजा गया। इनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। सिटी कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने छह मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो मजदूरों से बातचीत हुई। उन्होंने रोडवेज बस से हादसा होना बताया है। फिलहाल रोडवेज बस हाथ नहीं आई है। इसे ट्रेस करने के लिए नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस ने रात में ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में चार घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
खूनी बस पकड़ी, ड्राइवर गिरफ्तार
हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में मजदूरों की चप्पलें बिखरी हुई थी। रास्ते मे उन्हें किसी ने पूड़ियां दी होंगी। वे पूड़ियां भी नहीं खाई गई और घटनास्थल पर पड़ी मिली। बिस्किट के भी 2 पैकेट पड़े हुए थे। उधर, मुजफ्फरनगर सिटी कोतवाली पुलिस ने देर रात नाकेबंदी करते हुए खूनी रोडवेज बस को पकड़ लिया। वह आगरा के ताज डिपो की है। ड्राइवर भी गिरफ्तार हो गया है। हादसे में बस के भी शीशे टूट गए। पुलिस, ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।