• Breaking News

    जौनपुर, जमीनी विवाद मे हुई मारपीट में चार महिलाओं सहित कुल सात घायल

    Jaunpur Update 
    जौनपुर (मछलीशहर) ।कोतवाली अन्तर्गत दो स्थानों पर हुई मारपीट में चार महिलाओं सहित सात लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये।

    बताया जाता है कि स्थानीय कस्बे के जंघई मार्ग पर विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद था।दीवानी न्यायालय में स्थगन आदेश था।आरोप है कि कोतवाल के मना करने के बाद भी एक पक्ष निर्माण करने लगा दूसरे पक्ष के 32 वर्षीय सूर्य प्रकाश व 29 वर्षीय संजय कुमार मना करने गये तो विपक्षी लाठी व ईंट पत्थर से वार कर दिये।जिसमें सूर्य प्रकाश का हाथ टूट गया और संजय का सिर फट गया।

    दोनों भाई गम्भीर रुप से घायल हो गये।घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।सूर्य प्रकाश की हालत गम्भीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया।वहीं मथुरा ( फुटहाॅ) गांव में भी हीरालाल गौतम का अपने पड़ोसी गुलाब गौतम से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।मामला न्यायालय मे विचाराधीन है। बावजूद इसके एक पक्ष बाॅस लगाकर घेर रहा था। मना करने पर हुयी मारपीट मे हीरालाल की पत्नी 47 वर्षीय गीता, पुत्रियाँ 20 वर्षीय सीमा ,19 वर्षीय प्रियंका,18 वर्षीय सावित्री  और पुत्र 30 वर्षीय फूलचनद्र गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों का उपचार स्थानीय सीएचसी पर किया गया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad