• Breaking News

    लॉकडाउन के बीच शाहरुख खान के इस करीबी शख्स का निधन, ट्वीट कर लिखा- तुम बहुत याद आओगे

    नई दिल्ली । बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से लगातार बुरी खबरें सामने आ रही हैं। एक के बाद एक इंडस्ट्री के कई नायाब सितारों ने दुनिया को अलविदा कहा। जहां 29 अप्रेल को इरफान का निधन हुआ तो वहीं 30 अप्रेल को दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर इस दुनिया को छोड़कर चले गए। वहीं अब लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के एक बेहद करीबी शख्स का निधन हुआ हो गया है। बता दें कि शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बहुत खास सदस्य अभिजीत का निधन हो गया है। अभिजीत के निधन से शाहरुख खान को बड़ा झटका लगा है।
    अभिजीत, शाहरुख खान और गौरी खान के साथ रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की शुरुआत से जुड़े थे। शाहरुख ने ट्वीट कर अभिजीत के ऐसे जाने पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा- 'हम सभी ने ड्रीम्ज अनलिमिटेड के साथ फिल्में बनाने की यात्रा शुरू की। अभिजीत मेरा सबसे अच्छा सहयोगी था। हमने कुछ अच्छा किया, और कुछ गलत.. लेकिन हमेशा हम आगे बढ़ें। वो टीम का मजबूत सदस्य था। तुम बहुत याद आओगे मेरे दोस्त।'
    The loss of one of the first team members of the Red Chillies family, Abhijeet, leaves an irreplaceable void in our hearts. We will miss him and his reassuring presence around us. May his soul rest in peace. Our sincere condolences to his family and friends.


    Twitter पर छबि देखें

    शाहरुख खान ही नहीं बल्कि रेड चिलीज ने भी ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करके बताया, 'रेड चिलीज परिवार के पहले टीम के सदस्यों में से एक अभिजीत की मृत्यु ने हमारे दिलों में गहरा शोक दिया है। हम उनके और उनके आस-पास होने की मौजूदगी को याद करेंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।'
    आपको बता दें कि 30 अप्रेल की सुबह 8:45 बजे ऋषि कपूर का निधन मुंबई के एच.एन अस्पताल में हुआ। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार शाम चार बजे मुंबई के चंदनवाड़ी शवदाह गृह में किया गया। 

    गौरतलब है कि ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में रणबीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट जैसे कई सितारे ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad