जौनपुर, इमामपुर स्कूल में क्वारेंटाइन किये लोगों में भड़का आक्रोश |
जौनपुर (खुटहन)। स्थानीय क्षेत्र के इमामपुर ग्रामसभा में स्थित प्राइमरी पाठशाला में क्वारेंटाइन हुए लोगों ने कहा कि प्रधान द्वारा यहां कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। एक शौचालय ही खुला है जिससे परेशानी होती है। वहीं न सफाई की व्यवस्था है और न ही खाने-पीने व रहने की।
इस बाबत सलमान ने कहा कि स्कूल में घास व गंदगी होने से तमाम बीमारियों का जन्म हो रहा है। क्वारेंटाइन किये गये लोगों की मानें तो प्रधान व प्रशासन की लापरवाही से क्षेत्र में 3 दिन पहले मुंबई, गुजरात से लौटे युवक अपने घर में हैं जिससे ग्राम में दहशत का माहौल बना हुआ है।
कुछ दिन पहले गांव में शान्ति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष खुटहन ने प्रधानपति से कहा था कि पूरी व्यवस्था करा दिया जाय लेकिन आज तक व्यवस्था नहीं की गयी। इससे बाहर से आये रमाकांत, राजिंदर, सलमान, खालिक, दिनेश, संदीप सहित 22 लोगों ने अपना दुख जाहिर करते हुये मांग किया कि व्यवस्था कराया जाय। ग्रामीणों का कहना है कि जो बाहर से आये हुए युवक अभी तक अपने घर पर हैं, उनके नाते क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।