• Breaking News

    जौनपुर, शिक्षकों की समस्याओं को लेकर डीआईओएस से मिले माध्यमिक शिक्षक

    Jaunpur Update
    जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक से मिला। प्रतिनिधिमण्डल में जिला संयोजक सुधाकर सिंह व सह संयोजक प्रमोद सिंह शामिल रहे। प्रतिनिधिमण्डल ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष उठाया। 

    प्रतिनिधिमण्डल ने इस बात पर असंतोष व्यक्त किया कि कई विद्यालयों में समय व नियमित वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है। आज भी कुछ एक विद्यालय के प्रबन्धक शिक्षकों का उत्पीड़न कर रहे हैं जबकि शिक्षक इस भयंकर महामारी के संकट में भी पूरा सहयोग दे रहा है। इस मौके पर नरसिंह बहादुर सिंह ने परिषदीय परीक्षा 2020 के मूल्यांकन पारिश्रमिक एवं गत वर्षों से बकाया कक्ष निरीक्षक के शीघ्र भुगतान की मांग किया। 

    इस सम्बन्ध में प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने शासन के समक्ष किये गये मूल्यांकन पारिश्रमिक भुगतान के शीघ्र भुगतान के अनुरोध पर शासन द्वारा की गयी सक्रियता पर संतोष व्यक्त किया। इन मांगों पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रतिनिधिमण्डल को बताया कि सभी मूल्यांकन केन्द्रों को मिलाकर मूल्यांकन पारिश्रमिक, कक्ष निरीक्षक, बण्डल वाहक, टीए आदि के लिये भुगतान हेतु शासन द्वारा 1 करोड़ 14 लाख 29 हजार रूपये जनपद को प्राप्त हो चुके हैं। 

    इसे औपचारिकताएं पूर्ण होने पर शीघ्र ही सम्बन्धित शिक्षकों के खातों में भेज दी जायेगी। उन्होंने प्रत्येक माह समय से वेतन भुगतान को शासन की प्राथमिकता बतायी। वेतन बिल आदि को कार्यालय के समक्ष समय से प्रस्तुत करने के लिये संगठन एवं विद्यालयों का सहयोग मांगा। अन्त में प्रतिनिधिमण्डल ने समस्याओं के निराकरण को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक के सकारात्मक विचारों के प्रति आभार जताया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad