जौनपुर, बरगद के नीचे मरे मिले चमगादड़
Jaunpur Update
जौनपुर, कोरोना की दहशत के बीच अब जौनपुर के एक गांव में चमगादड़ों की रहस्यमय हाल में मौत से लोग सहम गए हैं। केराकत क्षेत्र के अकबरपुर गांव में बरगद के पुराने पेड़ पर रह रहे चमगादड़ बड़ी संख्या में मृत पाए गए हैं। इसकी खबर मिलने के बाद बुधवार को पशु पालन विभाग की टीम गांव पहुंची। मृत चमगादड़ों का सैंपल लिया गया।
अकबरपुर गांव निवासी प्रहलाद सिंह के घर के पास वर्षों पुराने बरगद के पेड़ पर रहने वाले चमगादड़ों के मरने का सिलसिला दो दिन पहले शुरू हुआ। लोगों की सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी डोभी डॉ. ओपी यादव व पशु चिकित्साधिकारी दुधौड़ा डॉ. एसके आनंद के नेतृत्व में टीम बुधवार को गांव पहुंची।
जांच में पता चला कि पास में ही ओमप्रकाश सिंह के घर के पास भी बरगद के पेड़ पर चमगादड़ मृत हैं। टीम ने कुछ चमगादड़ों के शव को आइस बाक्स में पैक कर ले गई। बताया कि सैंपल को जांच के लिए बरेली लैब में भेजा जा रहा है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। उन्होंने ग्रामीणों से चमगादड़ों को गांव के बाहर दफनाने को कहा।
रहस्यमय ढंग से चमगादड़ों के मौत की सूचना पर चिकित्सकों की टीम गठित कर मौके पर भेजा गया था। टीम ने सैंपल लिए हैं, इसे जांच के लिए बरेली लैब में भेजा जा रहा है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। मौत का कारण कोई बीमारी या अत्यधिक गर्मी भी हो सकती है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।