• Breaking News

    जौनपुर, ट्रामा सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण, चार वेंटिलेटर मशीन को देखा |

    जौनपुर (जफराबाद) । स्थानीय विकास खण्ड के हौज गांव में स्थापित ट्रामा सेंटर का जिलाधिकारी डीके सिंह ने बुधवार की दोपहर को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
    13-05-2020

    ट्रामा सेंटर में जल्द आये चार वेंटिलेटर मशीनों सहित अन्य  सुविधाओं का उन्होंने निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने बताया कि अब यह ट्रामा सेंटर आधुनिक सुविधाओं से युक्त होने लगा है। यहां पर चार की संख्या में वेंटिलेटर लगाए जा चुके हैं। अल्ट्रासाउंड मशीन लग गयी है। सीटी स्कैन मशीन भी पहले से लग चुकी है।

    उन्होंने कहा कि अब मरीजों को यहां बेहतर सुविधा मिलेगी। इस ट्रामा सेंटर को एक बड़े अस्पताल के रूप में बनाये जाने की प्रक्रिया चल रही है। बहुत जल्द ही यहाँ पर 24 घण्टे चिकत्सक तथा चिकित्सीय सुविधा मिलने लगेगी। अस्पताल के डॉक्टरों तथा अन्य स्टाफ को रहने के लिए यहां आवास की व्यवस्था की भी प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही उक्त हॉस्पिटल की अच्छी व्यवस्था के लिए जमीन तथा आवास निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। 
    यह ट्रामा सेंटर लोगों को बेहतर सुविधा देगा। वहीं अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने बताया कि वेंटिलेटर तथा अल्ट्रासाउंड मशीन को ऑपरेट करने के लिए अभी किसी डॉक्टर स्टाफ के तैनाती की व्यवस्था नहीं है। कब तक के जवाब में उन्होंने कहा कि जल्द ही स्टाफ की व्यवस्था होने की बात सुनी जा रही है। इस दौरान सीएमओ रामजी पांडेय व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad