• Breaking News

    जौनपुर :- पुरानी रंजिश में हुआ विवाद, अपने दोस्त के हाथ पर फायरिंग कर किया घायल

    Jaunpur Update
    जौनपुर (मछलीशहर) : स्थानीय कोतवाली के सरांवा गाँव मे बीती रात दो पक्षो में विवाद हो गया था। जिसमे आरोपित पक्ष ने अपने दोस्त के हाथ पर गोली मार कर दूसरे पक्ष को फंसाने के प्रयास किया। किन्तु पुलिस ने तत्परता से एक आरोपित को छोड़ चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    उक्त गाँव के जयनारायण यादव व विपिन यादव में पुरानी रंजिश को लेकर काफी वर्षो से विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात दस बजे किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपित पक्ष ने अपने चार दोस्तों को बुलाकर उनके साथ जमकर दावत उड़ाई व पार्टी की।

    कुछ समय बाद सभी आरोपित जयनारायण के घर पर पहुंच दो राउंड फायरिंग कर अपने ही दोस्त सूरज पाठक के हाथ मे गोली मार घायल कर जयनारायण पक्ष पर गोली मारने का आरोप मढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान फायरिंग की सूचना कोतवाली पुलिस को मिल गई।

    घटना की सूचना पर भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल विजय कुमार चौरसिया ने मामले की पूरी छानबीन की और जयनारायण की तहरीर पर विपिन यादव, प्रवेश, सूरज, पवन,   सुनील यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सूरज पाठक का सीएचसी में ईलाज करवाया।

    ईलाज के बाद पुलिस चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही जबकि घटना का मुख्य आरोपित विपिन यादव असलहे के साथ फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad