• Breaking News

    जौनपुर, एक सप्ताह से गायब मानसिक रूप से विक्षिप्त अधेड़ का कुँए में मिला शव:

    Jaunpur Update 
    जौनपुर (मछलीशहर) :
    करौंदी गाँव मे स्थित एक कुँए में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुँए से निकलवा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

    बताया जाता है कि उक्त गाँव निवासी55 वर्षीय सीताराम पाल पुत्र रामखेलावन काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार थे। उनका ईलाज भी चल रहा था। उनके पुत्र राजकुमार पाल के अनुसार अक्सर वह घर पर बिना बताये ईधर उधर चले जाते थे। बीते सोमवार को भी वह घर से बिना किसी को कुछ बताये निकल गए थे।

     हमने सोचा वह लौट आएंगे। रविवार को घर से करीब 500 मीटर दूर एक बगीचे में स्थित कुँए में शव मिलने की सूचना मिली। तब हम लोगो ने मौके पर पहुंच उनके शव की शिनाख्त की। इसी बीच कुँए में शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार शुक्ल व कोतवाल पंकज पांडे घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से शव कुँए से बाहर निकलवाया। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार से पूरी जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad