जौनपुर, युवती को अगवा कर गैंगरेप के बाद खिलाया जहर
Jaunpur Update
जौनपुर। लॉकडाउन के बीच दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया। एक युवती को अगवा कर चार लोगों ने रेप किया। दरिंदगी करने के बाद उसे जहर खिलाकर भाग निकले। युवती ने घर पहुंचते ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।
पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले युवती के पिता के अनुसार चार युवकों ने उसकी बेटी को शनिवार की रात अगवा कर लिया। उसे मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ले जाकर चारों ने रेप किया। उसे जान से मारने के लिए जहर खिला दिया और गांव के बाहर छोड़ फरार हो गए। किसी तरह घर के चौखट पर पहुंची बेटी ने घटना के बारे में जानकारी दी।
परिजन तत्काल उसे लेकर सुजानगंज सीएचसी भागे। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुंतजर के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है। युवती के घर आकर विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना मिल रही है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।