जम्मू-कश्मीर में लगातार तीसरे दिन आतंकी हमला, बड़गाम में सीआरपीएफ के दो जवान घायल
Jaunpur Update News
जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। इस दौरान सीआरपीएफ की 181वीं बटालियन के दो जवान और दो स्थानीय नागरिक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि जवानों के घायल होने की अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
इससे पहले कल यानी सोमवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए। हमले में चार जवान घायल भी हुए हैं। कार सवार दहशतगर्दों ने सीआरपीएफ पार्टी को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। सीआरपीएफ जवानों की जवाबी कार्रवाई से दहशतगर्द मौके से भाग निकले। इस हमले की जिम्मेदारी द रिजिंटेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है।
घटना के बाद सीआरपीएफ, सेना और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सूत्रों के अनुसार इस इलाके से सटे क्रालगुंड का एक आतंकी गनी भाई क्रालगुंड और आसपास के इलाकों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता है। कुछ साल सक्रिय रहने के बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया था। पिछले डेढ़ साल से वह दोबारा सक्रिय हुआ है।
आशंका है कि हमले में वह शामिल रहा होगा। क्रॉस फायरिंग में एक किशोर के भी मारे जाने की सूचना है। सीआरपीएफ प्रवक्ता पंकज सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर एक शव बरामद किया गया है लेकिन हथियार नहीं मिले हैं। शव आतंकी का है या किसी और का, यह पता लगाया जा रहा है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।