• Breaking News

    जौनपुर, मुम्बई से घर लौट रहे व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड़ने से हुए मौत

    जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बासापुर गांव निवासी एक व्यक्ति की रविवार शाम को मुम्बई से घर आते समय रास्ते में अचानक तबियत बिगड़ने से उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।

    बताते हैं कि उक्त गांव निवासी अरविंद दुबे उर्फ गुड्डू 45 वर्ष रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई के कलवा क्षेत्र में रहते थे और किसी कंपनी में मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। वहीं कोरोना महामारी के चलते कंपनी बंद हो जाने से शनिवार को अरविंद अपने रिश्तेदारों के साथ ट्रक के माध्यम से घर के लिए निकला था ।

     रविवार शाम को कटनी पहुंचने पर ट्रक रूकवाकर अरविंद पानी पीने के लिए नीचे उतरा और बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आस-पास के लोगों के सहयोग से एम्बुलेंस से उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। 

    वहीं साथ आ रहे रिश्तेदारों ने मौत की सूचना अरविंद के परिजनों को दिया। सूचना मिलते ही परिजनो के पैरों तले जमीन खिसक गया। वहीं मौत की सूचना से परिजनों सहित पूरे गाँव में मातम सा छा गया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad