जौनपुर, मंदिर के गुंबद पर गिरी बिजली, एक की मौत
Jaunpur Update
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव की बधवा बस्ती में गोमती नदी के किनारे स्थित बड़वा महादेव मंदिर के गुंबद पर शनिवार की शाम बिजली गिर गई। इससे मंदिर का गुंबद टूट गया। बिजली की चपेट में आने से नीचे खड़े दो युवक झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
शनिवार की देर शाम अचानक तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए गांव के ठाकुर बस्ती निवासी रिशु सिंह (27) और चौहान बस्ती के विनोद चौहान (38) मंदिर परिसर में खड़े हो गए। अचानक तेज आवाज के साथ बिजली मंदिर के गुंबद पर गिरी।
गुंबद का ऊपरी हिस्सा टूट गया। मंदिर के नीचे खड़े दोनों युवक भी बिजली से झुलस गए। आनन-फानन में दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।