• Breaking News

    जौनपुर, युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

    Jaunpur Update 
    जौनपुर। सिरकोनी क्षेत्र के कजगांव रेलवे क्रासिंग के पास स्थित माधोपट्टी गांव के बगीचे में लगभग 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। 

    जानकारी के अनुसार लाइन बाजार क्षेत्र के सैदाबाद कलवारी (कुंडवा) गांव निवासी किशन बेनवंशी पुत्र लालमन बेनवंशी ने घर से दो किमी दूर आकर बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दिया। सुबह जब लोगों ने देखा कि बगीचे में एक युवक का शव पेड़ से लटक रहा है तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिया। 

    थोड़ी देर बाद युवक के परिवार के लोग भी पहुंच गये जहां सूचना पाकर अपर आरक्षी अधीक्षक नगर संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर सुशील सिंह एवं थानाध्यक्ष जफराबाद मदन लाल मयफोर्स मौके पर पहुंच गये। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि गुरूवार को उसके पड़ोसी के घर में झाड़-फूंक हो रही थी। उसी दौरान किशन वहां पहुंच गया जिसे पड़ोसियों ने मारा-पीटा था। 

    इसके बाद शुक्रवार की रात को लगभग 11 बजे किशन घर से साइकिल से शौच के लिये निकला जो वापस नहीं लौटा। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि यह घटना आत्महत्या का है। आत्महत्या की तहरीर मिली है जिस पर जांच की जा रही है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad