जौनपुर, तेज रफ्तार पुलिस वाहन के धक्के से तीन घायल:एक की हालत गम्भीर,जिला अस्पताल रेफर
Jaunpur Update
मछलीशहर :कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट गांव में तेज रफ्तार से आ रहे 112 न.पुलिस वाहन के जोरदार धक्के से दो ग्रामीण व पुलिस कर्मी सहित तीन लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये।आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया और वाहन को कब्जे में ले लिया तथा चक्का जाम कर दिया।मौके पर भारी मात्रा में पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शान्त कराया और सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया।एक घायल युवक की हालत चिंता जनक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट गांव में रविवार की शाम 112 नम्बर पुलिस जीप से तीन पुलिस कर्मी 48 वर्षीय चालक अनंत कुमार मिश्र व पुलिस सुभाष यादव,भोला नाथ खजुरहट गांव में चक्रमण करने आये थे।गांव की सड़क के किनारे स्थित एक दुकान पर चाय पीने के बाद तेज रफ्तार से रायबरेली-जौनपुर हाइवे की ओर जाने लगे।उसी रोड पर खजुरहट गांव निवासी 36 वर्षीय शतंजय सिंह उर्फ शामू पुत्र राज बहादुर सिंह सड़क के किनारे मोटर साइकिल खड़ी कर एक युवक से बात कर रहे थे।तेज गति से आ रही पुलिस जीप पीछे से टक्कर मारती हुई युवक को मोटर साइकिल सहित रौंदते हुये पेड़ में जाकर टकरा गई।युवक गम्भीर रुप से घायल होकर जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा।वहीं अपना छप्पर छा रही गांव की ही महिला 40 वर्षीय गिरिजा देवी पटेल पत्नी राजेश कुमार पटेल भी वाहन की चपेट में आ गई और घायल हो गई।पेड़ में वाहन टकराने से पुलिस कर्मी अनंत कुमार भी चोटिल हुये।

आनन फानन में पुलिस कर्मी गम्भीर रुप से घायल शामू को जीप पर लेकर कोतवाली जाने की तैयारी में थी कि जीप स्टार्ट नहीं हुयी।तब तक सैकड़ों की संख्या में जुटे ग्रामीण पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया और वाहन को कब्जे में ले लिया और चक्का जाम कर दिया।इसी बीच सूचना पाते ही सीओ अवधेश शुक्ला,कोतवाल पंकज पाण्डेय,एस आई सरिता यादव,महेन्द्र यादव सहित भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये।ग्रामीणों का आरोप था कि सभी पुलिस नशे में थे। वाहन चालक नहीं अन्य पुलिस कर्मी 70 किमी की रफ्तार से ग्रामीण सड़क पर चला रहा था।जिसके कारण दुर्घटना हुई।ग्रामीण घायलों के उपचार हेतु मुआबजे की मांग पर अड़े थे।आश्वासन के बाद ग्रामीण शान्त हुये।सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया गया।जहां शतंजय की हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।पुलिस वाहन को क्रेन की मदद से कोतवाली ले जाया गया।मौके पर देर रात पुलिस तैनात रही।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।