यूपी में कल से खुलेंगे सभी सरकारी दफ्तर, इन नियमों के तहत जाना होगा ऑफिस
कोरोना संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन लगातार जारी है. हालांकि, लॉकडाउन के चौथे चरण में जनता को काफी सहूलियतें भी दी गई हैं. दरअसल, यह छूट इसलिए दी गई है क्योंकि कोरोना के साथ ही साथ सरकारों को देश की अर्थव्यवस्था को भी पटरी पर बनाए रखने के काम करने थे. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का एक नया आदेश आया है जिसके तहत अब सोमवार से राज्य में सभी सरकारी दफ्तर 50 फीसदी स्टाफ के साथ खोले जाएंगे.
सरकारी दफ्तरों को पचास फीसदी कर्मचारियों के साथ खोलने का यह आदेश राज्य के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने जारी किया है. आदेश के मुताबिक अब सरकार से संबंधित सभी कार्यालय खुलेंगे. इसके लिए 3 शिफ्ट में समय का आवंटन भी किया गया है. नई व्यवस्था के मुताबिक सरकारी दफ्तरों में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक 3 शिफ्ट में काम होगा.
आदेश में लिखा गया है कि विभागाध्यक्ष या कार्यालयाध्यक्ष अपने ऑफिस में काम कर रहे कर्मचारियों का रोस्टर कुछ इस प्रकार से बनाएं ताकि सभी कर्मी अलटरनेट दिवस में कार्यालय आएं लेकिन इस वजह से शासकीय काम में किसी तरह का व्यवधान नहीं उत्पन्न हो.

आदेश में यह भी कहा गया है कि सरकारी दफ्तरों में कार्यावधि के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही साथ अन्य सुरक्षात्मक उपायों का पूरा ध्यान रखा जाए. इसके अलावा इस बात पर भी जोर दिया गया है कि हर कर्मचारी अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल करें.
इन तीन पालियों में होगा सरकारी दफ्तरों में काम
* सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक
* सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक
* सुबह 11 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।