• Breaking News

    Breaking News : जौनपुर में मिले तीन और कोरोना पॉजिटिव केस, तीनों थे परदेशी |

    जौनपुर। जिले के 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज के ठीक होने के बाद सोमवार को एक बार फिर तीन नये कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से हड़कम्प मच गया। ये तीनों लोग परदेस से जैसे-तैसे गांव पहुंचे हैं और इन्हें क्वारंटीन किया गया है। इनकी जांच रिपोर्ट सोमवार को आयी।
     
    बताते हैं कि रामनगर विकास खण्ड के छांगापुर द्वितीय गांव निवासी बृजेश यादव पुत्र छोटे लाल मुंबई के गोरेगांव वेस्ट प्रेमनगर में रहते है। वहां से बाइक के जरिए वह जौनपुर पहुंचे। ब्लाक वार रैण्डम आधार पर पाँच मई को उसका सैम्पल लिया गया और जांच के लिए भेजा गया। बृजेश की जांच रिपोर्ट धनात्मक हुई है। 


    WhatsApp%2BImage%2B2020-05-11%2Bat%2B16.20.07
    इसके अलावा रामनगर विकास खण्ड के लाखापुर गांव के संजय कुमार 41 वर्ष पटेल पुत्र आरएन पटेल मुंबई के अकबर लाल कम्पाउण्ड रुम नं. 9 बाला चाल आजाद नगर से अपने गांव चार पहिया वाहन से 30 अप्रैल को अपने गांव आये थे। पाँच मई को इनका भी नमूना लिया गया। सोमवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। 
    WhatsApp%2BImage%2B2020-05-11%2Bat%2B16.20.08
    रामपुर विकास खण्ड के घाघरपुर पृथ्वीपुर निवासी सत्यम सिंह 28 वर्ष पुत्र रामसमुझ मुंबई के अंधेरी इस्ट से 27 अप्रैल को बाइक से गांव के लिए निकले और 30 अप्रैल को पहुंच गये। 9 मई को स्थानीय विद्यालय में इन्हें क्वारंटाइन किया गया। इनकी जांच सैम्पल पाँच मई को लिया गया था। वर्तमान में अपने पुराने निवास पर होम क्वारंटाइन में है। 

    सीएमओ ने बताया कि जांच के दौरान एवं आज भी तीनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों में कोई किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या नहीं है। इनके साथ आने वालों की भी जांच करायी जा रही है। तीनों मरीजों को मण्डलीय अस्पताल में भेजवा दिया गया है।



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad