एहतियातन दो KM के इलाके को खाली कराने का आदेश, NGT आज करेगा सुनवाई
विशाखापट्टनम । आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा विशाखापट्टनम में एहतियात के तौर पर गैस रिसाव क्षेत्र के 2 किलोमीटर के दायरे में आने वाले इलाके को खाली करने का आदेश दिया गया है। साथ ही लोगों से गैस रिसाव के बारे में फर्जी खबरों पर विश्वास न करने का भी अनुरोध करते हुए विशाखापट्टनम के पुलिस कमिश्नर आरके मीणा ने कहा है कि घबराने की बात नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर घटनास्थल के 2 किलोमीटर के दायरे में आने वाले लोगों से इलाका खाली करने का अनुरोध है। 2 किमी के दायरे से बाहर के लोगों को सड़क पर आने या इलाका खाली करने की जरूरत नहीं है।
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने गुरुवार को विशाखापट्टनम गैस रिसाव की घटना पर स्वत: संज्ञान लिया और आज इस मामले की सुनवाई करने का फैसला किया। एनजीटी के अध्यक्ष एके गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ मामले की सुनवाई करने वाले हैं।
PTBC विशाखापट्टनम पहुंचा
स्टीरीन गैस रिसाव के प्रभाव को कम करने के लिए रासायनिक पैरा-टर्शियरी ब्यूटाइल कैटेचोल (PTBC) विशाखापट्टनम पहुंच गया है। एयर इंडिया कार्गो की फ्लाइट इस केमिकल के साथ विशाखापट्टनम हवाई अड्डे पर पहुंची। गुरुवार को रात लगभग 10:30 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से इसे 9 सदस्यीय टीम केमिकल के साथ यहां पहुंची। टीम वापस रवाना हो गई है । एयरपोर्ट के डायरेक्टर राज किशोर ने इसकी जाानकारी दी।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।