UP के CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी, तफ्तीश में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. 112 की सोशल मीडिया डेस्क के वॉट्सऐप पर धमकी भरा मैसेज भेजा गया. एक विशेष समुदाय के लिए सीएम योगी को खतरा बताया गया. इस मामले में पुलिस ने गोमती नगर पुलिस स्टेशन में धारा 505(1)b 506,और 507 के तहत मुकदमा दर्ज किया है.
सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली धमकी के बाद इंस्पेक्टर धीरज कुमार की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है. धीरज कुमार के मुताबिक, यूपी 112 के सोशल मीडिया डेस्क के व्हाटसएप नम्बर पर 7570000100 पर मोबाइल नम्बर 8828453350 से गुरुवार रात 12:32 पर धमकी भरा मैसज आया.
इंस्पेक्टर धीरज कुमार ने कहा, 'मैसेज में लिखा था कि मैं योगी आदित्यनाथ को बम से हमला कर जान से मार दूंगा. फिर उसने योगी को कुछ लोगों की जान का दुश्मन बताया. ट्रू कॉलर पर इस नम्बर को चेक करने पर लिखा आता है- हाय गॉय...जस्ट एबुसिंग...।'
खैर पुलिस इस मोबाइल नंबर की पड़ताल कर रही है. आरोपी के बारे में कई जानकारी पुलिस को मिल गई है. लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।