जौनपुर, पूविवि के दो शिक्षकों को यूजीसी से मिली 10-10 लाख की शोध ग्रांट #JaunpurUpdate
Jaunpur Update
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग के डा. अजीत सिंह एवं भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग के डा. नीरज अवस्थी को यूजीसी से बहुप्रतिष्ठित स्टार्ट-अप ग्रांट के अंतर्गत शोध हेतु 10-10 लाख रूपये का अनुदान मिला है।
इस प्रोजेक्ट की अवधि दो वर्ष की होगी। इसके अंतर्गत रसायन विज्ञान विभाग के डा. अजीत सिंह पानी से हाइड्रोजन गैस उत्पादन के उत्प्रेरकों पर शोध करेंगे। उन्होंने बताया कि हाइड्रोजन स्वच्छ एवं नवीकरण ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है एवं विश्व के कई संस्थान पानी से हाइड्रोजन उत्पादन की दिशा में काम कर रहे हैं। भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग के डा. नीरज अवस्थी यमुना नदी के पथ विस्थापन का सरस्वती नदी एवं सिंधु-हड़प्पा सभ्यता पर प्रभाव विषय पर शोध करेंगे।
पिछले एक वर्ष में रज्जू भइया संस्थान के शिक्षकों को भारत सरकार के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से 4 शोध प्रोजेक्ट मिले हैं जो 80 लाख रूपये से अधिक हैं। कुलपति प्रो. डा. राजराम यादव, रज्जू भइया सस्थान के निदेशक प्रो. देवराज सिंह ने शिक्षकों को बधाई दी।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।