• Breaking News

    जौनपुर, तीन दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण के लिये 100 अभ्यर्थियों का चयन #JaunpurUpdate

    Jaunpur Update
    जौनपुर। प्रवासी हुनरमंदों को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से प्रमाणीकृत करने के लिए शुक्रवार को मड़ियाहूं ब्लॉक सभागार में काउंसिलिंग करके 100 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। 


    उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक राजीव सिंह ने बताया कि आरपीएल योजना के अंतर्गत टुफ्टेड विवर कोर्स के लिये तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है। शासन की मंशानुरूप व मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार प्रवासी हुनरमंद को इस योजना से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिससे कौशल प्रामाणिक के उपरांत उन्हें रोजगार से जोड़ने में सहायता हो। इसी के तहत 100 अभ्यर्थियों का चयन उक्त प्रशिक्षण के लिये किया गया है। 

    उन्होंने बताया कि 27 जून को रामपुर ब्लॉक के सभागार में चयन किया जाएगा। इस मौके पर कौशल विकास मिशन के एमआईएस मैनेजर शिवम सिंह, कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण प्रदाता उद्योग विकास संस्थान के प्रदेश समन्वयक राजीव पाठक, भीमसेन चौहान आदि उपस्थित रहे।

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad