जौनपुर, व्याख्यानमाला श्रृंखला वेबिनार का आयोजन 15 जून से #JaunpurUpdate
Jaunpur Update
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अशोक सिंहल परम्परागत विज्ञान एवं तकनीकी संस्थान एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग 15 से 30 जून तक जैविक विज्ञान विषय पर व्याख्यानमाला श्रृंखला वेबिनार का आयोजन कर रहा है।
कुलपति डा. राजाराम यादव ने कहा कि भारतीय परम्परागत विज्ञान का अतीत में महत्व था। वर्तमान में हम आयुर्वेद विज्ञान और योग का महत्व कोरोना नामक महामारी से लड़ने में देख सकते हैं और आने वाले समय में इसमें और वैज्ञानिक नवाचार की जरूरत है। संस्थान के समन्वयक तथा बायोटेक्नोलॉजी विभाग के डा. मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि जिन विषयों पर वेबिनार होना हैं
उनमें आयुर्वेदिक विज्ञानः अतीत, वर्तमान और भविष्य, ड्रग डिजाइनिंग एंड डेवलपमेंट इन केमिस्ट्री, कंप्यूटर और फार्मास्युटिकल साइंस, ट्रांसलेशनल बायोलॉजी, जैव रसायन और जंतु कोशिका संवर्धन, जैव सूचना विज्ञान वर्तमान रुझान। जेनेटिक इंजीनियरिंग और जैव प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी में नवाचार और उद्यमिता, औद्योगिक माइक्रोबायोलॉजी और पर्यावरण विज्ञान में नवाचार को सम्मिलित किया गया है।
विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष तथा बायोटेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रो. राम नारायण ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हम कोरोना नामक महामारी से लड़ रहे हैं। ऐसे में वर्चुअल माध्यम से विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार की वेबिनार व्याख्यानमाला श्रृंखला विज्ञान संकाय के सभी विभाग बायोटेक्नोलाजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी एवं एन्विरोमेंटल साइंस के विद्यार्थियों के लिए लाभप्रद होगा।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।