अब जौनपुर में होगी कोरोना की जांच, 2 घंटे में आएगी रिर्पोट #Jaunpur Update
Jaunpur Update
जौनपुर। जिला अस्पताल में कोरोना जाँच के लिए आई ट्रूनट मशीन का उद्घाटन मंत्री गिरीश यादव ने किया इस दौरान जिलाधिकारी डीके सिंह भी मौजूद रहे।
कोरोना मरीजों व जनपद वासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है कि जिला अस्पताल में एक मशीन कोरोना केस वर्क टेस्टिंग के लिए आ चुकी है। जिससे 2 घंटे में ही किसी संक्रमित व्यक्ति का रिजल्ट जाना जा सकता है कि वह पाजिटिव है या नहीं। इस मशीन से उन्हीं मरीजो का टेस्ट होगा जिन्हें कोरोना टेस्ट की अत्यंत आवश्यकता है जैसे कि किसी को ऑपरेशन करवाना है या फिर किसी स्वास्थ्य कर्मी के संभावित संक्रमित होने की शंका है।
संभावना है कि इस मशीन से 24 घंटे में 20 सैंपल के सटीक रिजल्ट लिए जा सकते है। इससे कुछ हद तक लोगों में राहत मिल सकेगी क्योंकि जो सैंपल लखनऊ और वाराणसी जांच के लिए भेजे जा रहे हैं उनके रिजल्ट आने में 4 से 5 दिन का वक्त लग जा रहा है जिससे पूरी प्रक्रिया सुस्त पड़ जा रही है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।