• Breaking News

    गलवां घाटी में शहीद 20 जवानों पर क्या कहा पीएम मोदी ने, पढ़ें पूरा भाषण

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते मामले पर बुधवार को मुख्यमंत्रियों की सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक की शुरुआत में ही पीएम ने चीन के मामले पर देश को संबोधित किया। उन्होंने लद्दाख के गलवां घाटी में चीन की तरफ से हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने चीन का जिक्र किए बगैर उसे कड़े शब्दों में चेताया और निर्णायक जवाब देने की बात कही।


     पढ़ें पीएम मोदी का पूरा भाषण
    साथियों,
    भारत माता के वीर सपूतों ने गलवान वैली में हमारी मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। मैं देश की सेवा में उनके इस महान बलिदान के लिए उन्हें नमन करता हूं, उन्हें कृतज्ञतापूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं।

    दुःख की इस कठिन घड़ी में हमारे इन शहीदों के परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। आज पूरा देश आपके साथ है, देश की भावनाएं आपके साथ हैं। हमारे इन शहीदों का ये बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। चाहे स्थिति कुछ भी हो, परिस्थिति कुछ भी हो, भारत पूरी दृढ़ता से देश की एक-एक इंच जमीन की, देश के स्वाभिमान की रक्षा करेगा।

    भारत सांस्कृतिक रूप से एक शांति प्रिय देश है। हमारा इतिहास शांति का रहा है। भारत का वैचारिक मंत्र ही रहा है- लोकाः समस्ताः सुखिनों भवन्तु

    हमने हर युग में पूरे संसार की शांति की, पूरे मानवता के कल्याण की कामना की है। हमने हमेशा से ही अपने पड़ोसियों के साथ एक सहयोगी और दोस्ताना तरीके से मिलकर काम किया है। हमेशा उनके विकास और कल्याण की कामना की है। जहां कहीं हमारे मतभेद भी रहे हैं, हमने हमेशा ही ये प्रयास किया है कि मतभेद विवाद न बनें। मतभेद, विवाद  में न बदलें।

    हम कभी किसी को भी उकसाते नहीं हैं, लेकिन हम अपने देश की अखंडता और संप्रभुता के साथ समझौता भी नहीं करते हैं। जब भी समय आया है, हमने देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है, अपनी क्षमताओं को साबित किया है।

    त्याग और तितिक्षा हमारे राष्ट्रीय चरित्र का हिस्सा है, लेकिन साथ ही विक्रम और वीरता भी उतना ही हमारे देश के चरित्र का हिस्सा हैं। मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं , हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

    हमारे लिए भारत की अखंडता और संप्रभुता सर्वोच्च है और इसकी रक्षा करने से हमें कोई भी रोक नहीं सकता है। इस बारे में किसी को भी जरा भी भ्रम या संदेह नहीं होना चाहिए। भारत शांति चाहता है लेकिन भारत को उकसाने पर हर हाल में निर्णायक जवाब भी दिया जाएगा।

    देश को इस बात का गर्व होगा कि हमारे सैनिक मारते मारते मरे हैं। मेरा आप सभी से आग्रह है कि हम दो मिनट का मौन रखकर इन सपूतों को श्रद्धांजलि दें।

    Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad