• Breaking News

    कोरोना संकट में BHU अस्पताल से चोरी हुआ वेंटिलेटर, लंका थाने में केस दर्ज

    कोरोना संकट के बीच वाराणसी में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) अस्पताल से वेंटिलेटर चोरी का मामला सामने आया है. बीएचयू अस्पताल के आपातकालीन ओपीडी के रेड एंड यलो एरिया से चोर वेंटिलेटर चोरी कर ले गया. वेंटिलेटर चोरी का मामला लंका थाने में दर्ज किया गया है.
    बीएचयू प्रशासन ने बताया कि आपातकालीन ओ.पी.डी. के रेड एंड यलो एरिया में 8 जून को एक व्यक्ति ने ख़ुद को सर्विस इंजीनियर बताया और वहां उपस्थित नर्सिंग ऑफिसर से कहा कि वह ख़राब पड़े पोर्टेबल वेंटिलेटर की मरम्मत करने आया है. इसके कुछ समय बाद वह शख्स पोर्टेबल वेंटिलेटर चोरी कर ले गया. बीएचयू में वेंटिलेटर चोरी का मामला ऐसे समय सामने आया है जब कोरोना संकट में उसकी जरूरत बहुत बढ़ गई है.
    KGMU का FM कम्युनिटी रेडियो शुरू
    कोरोना को हराने के लिए हौसला, संयम और जागरूकता का होना बेहद जरूरी है. ऐसे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ने एक कम्युनिटी रेडियो सेवा शुरू की है. कम्युनिटी रेडियो का लोकार्पण केजीएमयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर मदन लाल ब्रह्म भट्ट ने किया.
    इस रेडियो सेवा को एफएम 89.6 मेगाहर्ट्ज की फ्रीक्वेंसी पर सुना जा सकेगा. केजीएमयू रेडियो का प्रसारण सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक होगा. प्रसारण के दौरान खासकर स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी. कोरोना पर एक्सपर्ट्स अपनी राय रखेंगे.
    किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर एमएलबी भट्ट ने आज तक से बात करते हुए बताया कि अगर कोविड-19 पर हम अपने कम्युनिटी रेडियो सर्विस के जरिए समाज में इस महामारी के बारे में समाज को जागरूक करेंगे. कोविड-19 की जानकारी देने के लिए यह रेडियो एफएम बहुत बड़ा वरदान साबित होगा. इसके जरिए हम समाज में जानकारी दे सकेंगे.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad