दिल्ली में शराब तस्करों के हौसले बुलंद, हेड कॉन्स्टेबल को कार से रौंदा
दिल्ली में शराब की तस्करी करने वालों के हौसले बुलंद हैं. इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि जब दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल ने शराब तस्कर को कार समेत रोकने की कोशिश की तो हेड कॉन्स्टेबल को ही कार से रौंद दिया गया. इसमें हेड कॉन्स्टेबल का पैर टूट गया.
दरअसल, 27 मई को फतेहपुरी बेरी थाने में पुलिस को खबर मिली कि एक बड़ा शराब का तस्कर अपने साथी के साथ हरियाणा से दिल्ली अवैध शराब लेकर सप्लाई करने जा रहा है. फतेहपुर बेरी थाने की पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. वहीं जब घटना में हेड कॉन्स्टेबल ने शराब तस्कर की कार रोकने की कोशिश की तो हेड कॉन्स्टेबल को कार से रौंद दिया गया.
हेड कॉन्स्टेबल
इस घटना में हेड कॉन्स्टेबल राजेश बुरी तरह घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है. वहीं घटना में पुलिस टीम ने कार सवार को धर दबोचा. कार में सवार आरोपी का नाम राम भरोसे है. जिस पर दिल्ली में तकरीबन सात मामले पहले से ही दर्ज हैं.
पूछताछ में राम भरोसे ने खुलासा किया कि कार में उस वक्त अमित नाम का साथी भी सवार था. जिसने साल 2013 में एक्साइज के एक सिपाही की हत्या कर दी थी. फिलहाल राम भरोसे को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि दूसरे आरोपी अमित की तलाश की जा रही है
Ad


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।