• Breaking News

    सुशांत की बहन का खुलासा, नहीं थी आर्थ‍िक परेशानी, डिप्रेशन का चल रहा था इलाज

    सुशांत सिंह राजपूत के ख़ुदकुशी करने की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है. पटना से आए 34 साल के सुशांत पिछले काफी समय से परेशान थे और डिप्रेशन का इलाज भी करवा रहे थे. उनके चले जाने के बाद उनका परिवार सदमे में है और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. अब नई रिपोर्ट्स से पता चला है कि उनकी बहन को उनके डिप्रेशन से पीड़ित होने के बारे में पता था.
    सुशांत सिंह राजपूत की मौत कि गुत्थी को सुलझाने में मुंबई की पुलिस लगी हुई है. पुलिस ने सुशांत की बहन से बातचीत की है, जिसमें कुछ अहम बातें निकलकर सामने आई हैं. बहन ने पुलिस को बताया कि सुशांत को आर्थिक रूप से कोई परेशानी नहीं थी. आर्थिक रूप से सबकुछ ठीक था. पिछले हफ्ते से सुशांत को ठीक महसूस नहीं हो रहा था.
    बहन ने पुलिस को बताई जरूरी बातें
    बहन ने बताया कि वो सुशांत से मिलने उनके बांद्रा वाले फ्लैट पर भी गई थीं. उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया कि सुशांत के डिप्रेशन के बारे में वो जानती थीं. हालांकि उन्हें नहीं पता था कि सुशांत इतना बड़ा और भयानक कदम उठा लेंगे. बहन के मुताबिक सुशांत जमीन से जुड़े इंसान थे. वो सबसे नार्मल तरीके से ही बात कर रहे थे.
    सूत्रों की माने तो सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले कुछ दिनों से अपनी डिप्रेशन की दवाई लेनी बंद कर दी थी. वे क्लिनिकल डिप्रेशन का शिकार थे. हालांकि अभी पुलिस को इस बात की पुष्टि करनी है.
    सुशांत के मैनेजर को उनके फोन का पासवर्ड पता था, जिसकी मदद से पुलिस को पता चला कि उन्होंने आखिरी कॉल अपने दोस्त महेश कृष्णा शेट्टी को की थी. इसके बाद उन्होंने अपनी बहन को कॉल किया था और थोड़ी बहुत बात उनसे की थी. महेश ने सुशांत को पलटकर कॉल लगाया था. हालांकि तब तक वो खुदकुशी कर चुके थे, इसलिए कॉल का जवाब नहीं आया.
    इस मामले में सुशांत का फोन जांच की चाबी है. पुलिस उनके फोन रिकार्ड्स चेक कर रही है. वहीं उन्होंने आर्थिक तंगी की बात को अपनी जांच से हटा दिया है. पुलिस फिलहाल सुशांत के दोस्स्तों और रिश्तेदारों पर फोकस कर रही है. इन सभी से पुलिस डिटेल में सवाल-जवाब करेगी.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad