स्पेशल ट्रेन में यात्रा के लिए जानें नियम, कैसे मिलेगा आरक्षित यात्रा टिकट, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
देश की धड़कन रेलगाड़ी अब वापस ट्रैक पर लौट आई है। बड़ी संख्या में लॉकडाउन में जगह-जगह फंसे लोग अपने गृह प्रदेशों के लिए रवाना हो रहे हैं। ट्रेन से यात्रा करने के लिए आप ऑनलाइन के साथ ही रेलवे काउंटर, यात्री सुविधा केंद्र, देशभर के दो लाख से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर, पोस्ट ऑफिस और मोबाइल एप के माध्यम से टिकट की बुकिंग करा सकेंगे। टिकट एजेंटों को भी यात्रा टिकट बुक करने की अनुमति दे दी है।
आप रेलवे ट्रैक पर 230 ट्रेनों का टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं। ट्रेनों के लिए चार महीने पहले एडवांस टिकट की बुकिंग करा सकेंगे।
कोविड-19 की वजह से ट्रेन के साथ पार्सल वैन नहीं जा रही थी। अब यह कोच भी ट्रेनों से जुड़ेगी। इसका फायदा यह होगा कि ट्रेनों में अब सामान की बुकिंग कराई जा सकती है।
यानि ज्यादा लगेज होने पर ये लगेज बुक हो जाएगा।
अनारक्षित टिकट नहीं मिल रहा है। उतने ही टिकट जारी किए जा रहे हैं, जितनी कोच में बैठने की क्षमता है। इन ट्रेनों में
स्लीपर के साथ एसी कोच भी हैं।
आप रेलवे ट्रैक पर 230 ट्रेनों का टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं। ट्रेनों के लिए चार महीने पहले एडवांस टिकट की बुकिंग करा सकेंगे।
कोविड-19 की वजह से ट्रेन के साथ पार्सल वैन नहीं जा रही थी। अब यह कोच भी ट्रेनों से जुड़ेगी। इसका फायदा यह होगा कि ट्रेनों में अब सामान की बुकिंग कराई जा सकती है।
यानि ज्यादा लगेज होने पर ये लगेज बुक हो जाएगा।
अनारक्षित टिकट नहीं मिल रहा है। उतने ही टिकट जारी किए जा रहे हैं, जितनी कोच में बैठने की क्षमता है। इन ट्रेनों में
स्लीपर के साथ एसी कोच भी हैं।
कैसे मिलेगा आरक्षित यात्रा टिकट
- आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर यात्रा टिकट बुक करा सकते हैं।
- मोबाइल पर अगर आपने एप डाउनलोड किया है तो उससे भी टिकट की बुकिंग हो जाएगी।
- रेलवे स्टेशन समेत यात्री सुविधा केंद्र, पोस्ट ऑफिस, कॉमन सर्विस सेंटर पर भी टिकट बुक कराए जा सकते है।
- स्पेशल ट्रेनों से यात्रा के लिए 120 दिन पहले यानि चार महीने पहले टिकट की बुकिंग की जा सकती है। हालांकि फिलहाल इस सप्ताह इंतजार करना पड़ेगा।
- अगर कहीं अचानक यात्रा करना चाह रहे हैं तो तत्काल टिकट की सुविधा भी है। एक दिन पहले तत्काल टिकट की बुकिंग की जा रही है।
- अचानक यात्रा के लिए करंट काउंटर भी स्टेशन पर खुल रहे हैं, ट्रेन रवाना होने से चार घंटे पहले आरक्षण चार्ट तैयार हो रहा है। सीट खाली रहने पर तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा है। इसी तरह स्टेशन के करंट काउंटर से ट्रेन चलने के आधा घंटे पहले तक टिकट लिया जा सकता है। दरअसल, जो यात्री अपनी कन्फर्म टिकट को रद्द करवाते हैं या फिर अगर कोटे के तहत आरक्षित सीटों की बुकिंग को रद्द किया जाता है तो इन सीटों की बुकिंग आप करंट बुकिंग पर कर सकते हैं क्योंकि ट्रेन के दो चार्ट एक 4 घंटे पहले और एक 2 घंटे पहले बनाया जाता है। ऐसे में यात्री चाहें तो खाली सीटों के लिए करंट बुकिंग करा सकते हैं।
- आरएससी टिकट वालों को यात्रा की अनुमति दी जा रही है।
- आरक्षित कोच में अनारक्षित टिकट पर यात्रा की अनुमति नहीं होगी।
- एक पीएनआर पर अगर चार लोगों का टिकट है और एक टिकट कन्फर्म होता है तो सभी को यात्रा की अनुमति मिलेगी, हालांकि चाहे तो टिकट कैंसिल कर पैसा वापस लिया जा सकता है।
- स्क्रीनिंग के दौरान कोरोना वायरस का लक्षण मिलेगा तो यात्रा की अनुमति नहीं होगी। टिकट का पूरा पैसा लौटा दिया जाएगा।
- यात्रा के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।