• Breaking News

    जौनपुर, फीस शुल्क के लिए बनाया जा रहा दबाव, डीएम से मिले छात्रनेता | #Jaunpur Update

    Jaunpur Update
    जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों से सम्बंधित विद्यालय शुल्क एवं किराया माफ करने को लेकर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।

    जिसमें उन्होंने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए पूरे भारत में लॉकडाउन कर दिया गया जिससे विद्यालय, महाविद्यालय बन्द चल रहे हैं। उसके बाद भी विद्यालयों द्वारा अभिवावकों से शुल्क देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जिले में कुछ विद्यार्थी किराए पर कमरा लेकर रहते हैं।

     वह लॉकडाउन के दौरान अपने अपने घर चले गए। इस महामारी के कारण अभिभावकों की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है जिससे आमदनी का कोई स्रोत नहीं है। वह लोग घर का किराया देने में असमर्थ हैं। विभाग संयोजक शशांक दूबे ने बताया कि विद्यार्थियों का विद्यालय शुल्क व रूम किराया माफ कर दिया जाएगा तो हर विद्यार्थी को राहत मिलेगा। 

    विद्यार्थी अपने आपको दबाव से बाहर होना महसूस करेंगे। इस अवसर पर कौतुक उपाध्याय, शान्तनु सिंह, सिद्धार्थ सिंह, रौनक जयसवाल, विकास पाल, हरिओम पाल आदि मौजूद रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad