• Breaking News

    जौनपुर, भाजपा कार्यकर्ता कर रहे मास्क व सैनिटाइजर का वितरण #Jaunpur Update

    Jaunpur Update 
    जौनपुर। कोरोना महामारी में भाजपा कार्यकर्ता जिलेभर में मास्क, सैनिटाइजर, साबुन एवं महिलाओं के लिए सैनेटरी पैड का वितरण लगातार कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय से पर्याप्त मात्रा में मास्क, सैनिटाइजर एवं सैनेटरी पैड आया हुआ है। 

    जिसका वितरण पार्टी के युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा एवं अनूसुचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा सेक्टर एवं बूथ स्तर तक गाँव-गाँव जाकर जरुरतमन्दों का किया जा रहा है। 

    उन्होंने बताया कि सदर विधानसभा में राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, बदलापुर में विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा, जफराबाद में विधायक हरेन्द्र सिंह, मछलीशहर में सांसद बीपी सरोज द्वारा भी मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया जा रहा है। 

    इसी क्रम में मंगलवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या ने प्रेमराजपुर, चाचकपुर एवं जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव ने नगर के जोगियापुर, शेषपुर में मास्क, सैनिटाइजर एवं सैनेटरी पैड का वितरण किया। साथ ही कोरोना महामारी से बचाव के बारे में जागरुक किया गया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad