जौनपुर, बैंक आफ बड़ौदा में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक #Jaunpur Update
- Jaunpur Update
जौनपुर ( जलालपुर )। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुसिया बाजार में स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में मंगलवार को तड़के अचानक शार्ट—सर्किट से आग लग गयी। देखते—देखते आग ने अपना उग्र रूप धारण कर लिया। बैंक के अंदर से आग से उड़ते धुआं के गुबार बाहर आता देख बाजारवासियों को बैंक में आग लगने की बात का पता चला।
ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद घंटों बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुँचे शाखा प्रबन्धक शशांक व बैंक कर्मचारियों ने बताया कि शाखा में आग लगने से लाखों रुपये मूल्य का सामान का नुकसान हुआ हैं।
आग से कैश काउंटर रूम, कम्प्यूटर सिस्टम, नोट काउंटिंग मशीन, पासबुक प्रिंटर तथा एक पंखा जल गया है। बैंक प्रबन्धक की सूचना पर बैंक के आला अधिकारी मौके पर पहुँचकर पुलिस को सूचना दिये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गयी है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।