जौनपुर, जमीनी विवाद में मारपीट, वृद्धा समेत दो घायल #Jaunpur Update
Jaunpur Update
जौनपुर ( शाहगंज ) - जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह हुई मारपीट में एक वृद्धा और उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरगुपुरकला निवासी दुर्गावती पत्नी समरबहादुर का पट्टीदारों से कई दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। आरोप है कि पट्टीदारों ने वृद्धा दुर्गावती और उनकी पुत्री प्रतिमा को कुल्हाड़ी और लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।