जौनपुर, हौसला बुलंद दबंगों ने पुलिस के सामने किया युवक की पिटाई #Jaunpur Update
Jaunpur Update जौनपुर। दबंगों का हौसला इतना बुलंद हो चुका है कि दबंगों के अंदर अब पुलिस का भी कोई खौफ नहीं रहा। मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के अदारी गांव का है। गांव के राजेश यादव को कुछ दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर धोखे से फोन करके बुलाया, उनके बुलाने पर राजेश चला गया। राजेश के पहुंचते ही 5-6 की संख्या में दबंगों ने राजेश पर हाकी, बैट लेकर हमला बोल दिया।
सूचना मिलते ही कुछ देर बाद मौके पर पुलिस तथा पीड़ित के परिजन भी पहुंच गए। राजेश को लगा कि अब उसकी जान बच जाएगी। परंतु दबंग इतने मनबढ़ थे कि पुलिस का भी उनमें कोई खौफ नहीं था और पुलिस के सामने ही राजेश तथा उनके परिजनों की पिटाई करने लगे। वहां मौजूद किसी ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया।
वहीं पीड़ित का आरोप है कि इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी चंद्रसेन के विरुद्ध कार्रवाई करने की बजाय उसे बचाने में लगी है। जबकि बाबू यादव पुलिस मित्र है। जब पुलिस मित्र के साथ पुलिस का रवैया यह है तो आम नागरिक के साथ क्या होगा।
पीड़ित ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, आईजी तथा मानवाधिकार को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने कहा कि जिन आरोपियों का नाम छूटा है। विवेचना के बयान में उनका नाम शामिल कर लिया जाएगा।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।