जौनपुर, लम्बे अन्तराल के बाद आयोजित की गयी नगर पालिका बोर्ड की बैठक #JaunpurUpdate
Jaunpur Update
जौनपुर (मुंगराबादशाहपुर) - स्थानीय नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक पालिका के इतिहास में पहली बार कोरोनावायरस की महामारी व नगर पालिका परिषद के बैठक कक्ष का स्थान छोटा होने के कारण सोशल डिस्टेन्स का पालन करने के लिए नगर के गुड़हाई मोहल्ला स्थित पालिकाध्यक्ष के कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गयी ।
शुक्रवार को आयोजित की गयी बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष गोविन्द साहू ने किया । बैठक में नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी , राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला , जलकल अभियन्ता शिवानन्द वास्को , सिविल अभियन्ता हरि जी वर्मा व लिपिक ओंकार नाथ मिश्रा ज्ञानचन्द्र समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे । बैठक में सर्वप्रथम पिछली कार्यवाही की सर्वसम्मति से पुष्टि की गयी ।
उसके पश्चात लगभग 45 भवन नामान्तरण पत्रावलियों को बोर्ड ने ध्वनिमत से स्वीकृति प्रदान की । इसी के साथ मोहल्ला गजराजगंज स्थित नन्द लाल यादव के मकान से नाले तक नाली निर्माण एवं इंटरलॉकिंग कार्य कराए पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया । इसी के साथ बोर्ड ने गायत्री मन्दिर मार्ग एवं साहबगंज प्रथम में वार्ड में पेयजल की समस्या को देखते हुए 5 हॉर्स पावर का एक-एक समरसेबल पम्प लगाने पर भी सहमति व्यक्त किया ।
बैठक में आगामी बरसात की शुरुआत हो जाने पर अधिकांश सभासदों ने जहां नगर की सफाई और कूड़ा उठाने पर का मुद्दा जोर शोर से उठाया वही गुडहाई वार्ड की महिला सभासद आशा साहू ने गुडहाई मोहल्ला स्थित दलित बस्ती के बरसात के मौसम में पूरी तरह डूब जाने का मुद्दा उठाया जिस पर अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू द्वारा यह घोषणा की गयी कि शीघ्र ही नगर की इस विकराल समस्या के निराकरण हेतु सभासदों का एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी से मुलाकात कर नगर के मध्य से होकर गुजरने वाली कूड़ेला ड्रेन की सफाई कराए जाने की मांग करेगा ।
इसी के साथ नगर की अन्य समस्याओं पर भी बैठक में उपस्थित सभासदों ने अपने विचार व्यक्त किए । बैठक का संचालन जलकल अभियन्ता शिवानन्द वास्को ने किया । बैठक में आलोक कुमार गुप्ता, सन्तोष कुमार मिश्र ,राजबहादुर चौरसिया,जंगल दास गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह,सूर्यलाल जायसवाल,रामयश मौर्या,राजेन्द्र कुमार,आशा साहू,नगीना देवी,नीलम जायसवाल समेत कुल 26 सभासद उपस्थित रहे ।

Ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।