• Breaking News

    जौनपुर, जेसीआई क्लासिक ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि #JaunpurUpdate

    Jaunpur Updateजौनपुर। जेसीआई जौनपुर क्लासिक के पदाधिकारियों ने सद्भावना पुल के पास स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर परिसर में भारत-चीन की सीमा पर शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। उपस्थित लोगों ने मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का मौन रख श्रद्धासुमन अर्पित किए। 


    संस्था के संस्थापक सदस्य अमित कुमार पाण्डेय ने कहा कि भारत की गौरवशाली परम्परा रही है। जब-जब देश पर कोई संकट आया है और उसकी अखंडता एवं सम्प्रभुता पर उंगली उठी है, हमारे सेना के जवानों ने कभी भी अपने कदम पीछे नही खींचे हैं और अपने प्राणों की आहूति देकर देश की अखंडता और सम्प्रभुता को बनाये रखा है। 

    अध्यक्ष अजय गुप्त ने सदस्यों से चीनी सामानों का बहिष्कार करने का अनुरोध किया। इस मौके पर संस्थापक सदस्य विशाल गुप्ता, ऋचा गुप्ता, राजीव साहू, योगेश साहू, शिवम सिंह, पूर्व अध्यक्ष श्याम जी सेठ आदि उपस्थित रहे।
    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad