• Breaking News

    जौनपुर, सेवा के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कियाः राकेश श्रीवास्तव #JaunpurUpdate

    Jaunpur Update
    जौनपुर। किसी भी पद की पहचान उसके कार्य से होती है। अपने सेवाकाल में मेरा यह प्रयास रहा कि किसी का कोई भी काम मेरे स्तर से हो उसे पूरा करूं। सेवा और समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन को प्राथमिकता दी। 

    यह बातें समाजसेवी और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कही। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद जौनपुर पत्रकार संघ ने उनको सेवाकाल में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। यह कार्यक्रम नगर के शेषपुर स्थित पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम के आवास पर आयोजित हुआ। 

    इस दौरान पत्रकारों ने माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद के सभी वर्गों ने उनके सेवाकाल में अप्रतीम सहयोग दिया। पत्रकारों से बेहद लगाव रहता हैं जिसके कारण इस वर्ग ने मुझे सदा अपने हृदय में स्थान दिया। 

    कार्यक्रम के प्रारंभ में महामंत्री डा. मधुकर तिवारी ने स्वागत करते हुए राकेश श्रीवास्तव के व्यक्तित्व और कार्यों की चर्चा की। अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम ने कहा कि संघ के लिए उनके योगदान को हमेशा सराहा गया है। व्यक्तिगत तौर पर भी वह हर पत्रकार को हर सम्भव सम्मान देते रहे। 

    इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार लोलारक दुबे, रामदयाल द्विवेदी, भारतेन्दु मिश्र, राजेश मौर्य, राजीव पाठक, राजेश उपाध्याय, महर्षि सेठ, ऋषि सिंह, बेहोश जौनपुरी, आदित्य भारद्वाज, सौरभ सिंह विक्की आदि मौजूद रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad