• Breaking News

    जौनपुर, फांसी पर लटकी मिली युवक की शव #JaunpurUpdate

    Jaunpur Update
    जौनपुर । कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी बाजार में स्थित माल गोदाम के कम्पाउंड में युवक की फांसी पर लटकती लाश मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। परिजन हत्या का आरोप लगा रहें हैं । रौजा अर्जन निवासी मन्जूर अहमद का 27 वर्षिय पुत्र सद्दाम शुक्रवार शाम को अपने घर से निकला और वह काफी देर तक घर नहीें लौटा । रात्री लगभग 11 बजे सद्दाम ने अपने घर मां के पास फोन कर के कहा कि वह आज रात अपने दोस्त के यहां है और वह सुबाह घर आयेगा ।

    तड़के मोहल्ले के लोग निकले तो देखा की चीनी गोदाम के कम्पाउंड में उसकी लाश रस्सी से फांसी पर लटकी हुई है। घटना स्थल पर जिस पेड़ के उपर लाश लटक रही थी ठीक उसी के नीचे शराब की बोतल गिलास नशा करने वाला खांसी का सीरप आदि पाया गया। 
    सूचना मिलने पर उपनिरिक्षक मो0 सैफ सहयोगी जवानो के साथ पहूंच गये। मौक पर पहुंची पुलिस ने फांसी पर लटक रही लाश को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया । इस सम्बंध में परिजन आरोप लगा रहे है कि उसकी हत्या करने के बाद लाश को पेड़ से लटका दिया गया ताकि हत्या की इस घटना को बड़ी ही आसानी से आत्महत्या का रूप दिया जा सके ।
    वैसे जनपद में इन दिनों बड़ी ही तेजी से फांसी पर लाश लटकती मिलने का सिलसिला जारी है जो अपने एक सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। जितनी तेजी से पेड़ मकान आदि मे फांसी पर लटकी लाश मिल रही है इसे कुछ कहा नहीं जा सकता की ऐसा अचानक क्यों हो रहा है। फिलाहाल जनपद वासीयों ने पुलिस के उच्चधिकारियों से मांग किया है कि अचानक फांसी पर लटकती लाश की उच्चस्तिरीय जांच कराये ताकि सत्यता का पता लग सके ।
    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad