जौनपुर, वनवासियों की शिकायत पर जांच करने पहुचे सीडीओ #JaunpurUpdate
Jaunpur Update
जौनपुर (थानागद्दी)- केराकत कोतवाली अन्तर्गत थानागद्दी क्षेत्र निहालापुर गांव में वनवासियो ने आवास निर्माण रोकने पर जिलाधिकारी जौनपुर के यहाँ शिकायत किये थे।जिसे मामले जो लेकर सीडीओ मौके पर जांच करने पहुँचे। अवरोध पैदा करने वाले को पुलिस ने न्यायीक हिरासत में लिया।
गुरुवार के दोपहर में निहालापुर गांव में वनवासी बस्ती के लोगों की शिकायत पर सीडीओ जौनपुर अनूप कुमार शुक्ला अन्य तहसील के अधिकारियों के साथ मामले की जाँच करने पहुँचे। वनवासियो का आरोप है कि वनवासियो का चौदह सरकारी आवास बनने को एक वर्ष पहले का आया हुआ है जिसे गांव के दुसरे पक्ष बनाने में अवरोध पैदा कर रहे है।दोनो पक्षो में जमीन को लेकर मुकदमा भी चल रहा है।
वनवासियो द्वारा बार बार शिकायत करने के बाद सीडीओ जांच करने मौके पर पहुँच गये।तहसील प्रशासन का कहना है कि जिस जमीन को लेकर दोनों पक्ष आपस मे लड़ रहे हों वो आबादी की जमीन है जिसकी माप करके एक दिन बाद आवास का काम लगवाया जाएगा। दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में ले लिया।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।