• Breaking News

    जौनपुर, बदमाशों ने दिन दहाड़े फायरिंग कर की लाखों की लूट । #JaunpurUpdate

    Jaunpur Update
    जौनपुर :- जिले के केराकत कोतवाली के थानागद्दी पुलिस चौकी क्षेत्र के मखदुमपुर गांव स्थित वक्रांगी केन्द्र से गुरुवार सुबह हौसलाबुलंद बदमाशों ने हवाई फायर कर संचालक को आतंकित कर लाखो रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी थानाध्यक्ष सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई है।

    गुरुवार के सुबह थानागद्दी जलालपुर मार्ग स्थित मखदुमपुर स्थित यूनियन बैंक के वक्रांगी केंद्र पर बदमाशों ने हवाई फायर करके लाखो रुपये  लूट कर फरार हो गए। वक्रांगी संचालक वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि रोज की भांति सुबह में अपने सहयोगी राजकुमार के साथ केंद्र की साफ सफाई करने के बाद ग्राहकों से लेनदेन शुरू किया था।

    एक ग्राहक को पैसे देने के बाद बैठा था तभी गमछे से मुंह बांधे दो बदमाश अंदर घुस गए। दोनो बदमाशों में एक नीले हाफ रंग की टीशर्ट और दूसरा सफेद शर्ट पहने हुआ था।सफेद शर्ट वाले बदमाश ने संचालक वीरेंद्र कुमार के कनपटी पर पिस्टल सटा दिया। दूसरे नीले टीशर्ट वाले बदमाश ने सीसीटीवी के डीबीआर और कैमरे को झपट के तोड़ कर हाथ मे ले लिया।जान से मारकर धमकी देते हुए कैश एक लाख उन्नीश हजार रूपये लूट लिए गमछे में सभी पैसे बांधकर बाहर निकलते निकलते बदमाशों ने  चार राउंड हवाई फायर किए।

    सीढ़ी के पास खड़े मकान मालिक के लड़के और ग्रामीणों ने नीले काले रंग के स्प्लेंडर सवार बदमाशों पर ईंट फेक कर मारे। जिससे बदमाशों वक्रांगी केंद्र के नीचे जनरल स्टोर दुकानदार बबलू मौर्या को लक्ष्य साधकर फायर कर दिए। जिससे मार्केट में अफरा-तफरी मच गई लोग फ़टाफ़ट दुकानें बंद कर इधर-उधर भागने लगे गोली चलने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया ।

    आनन फानन में बदमाशों के गमछे से लूट के  बावन हजार रुपये वही गिर गए। हौसला बुलन्द बदमाश  फायरिंग करने के बाद  पराउगंज के तरफ भाग निकले।घटना की सूचना पाकर केराकत सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर बिन्द कुमार, चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश राय, आदि पहुँच गए।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार व पुलिस अधीक्षक शहर डॉक्टर संजय कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन किया।

    घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार ने बताया कि आज सुबह सहज जन सेवा केंद्र पर  दो लोग पहुंचकर अपनी साफ-सफाई सफाई कर रहे थे कि दो युवक आए और नीचे बाइक खड़ा कर ऊपर गए और उनके पास रखे पैसे लेकर भागने लगे कि तभी नीचे खड़े मकान मालिक के लड़के ने पत्थर मार दिया जिससे उनका गमछे में बाधा पैसा गिर गया।लोगो द्वारा बताया जा रहा है कि इसके बाद हवाई फायरिंग किया किसी को गोली नहीं लगी है कितना पैसा गया है अभी जांच पड़ताल कर बताया जाएगा।जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad