• Breaking News

    जौनपुर, दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हालत गंभीर, बीएचयू रेफर #JaunpurUpdate

    Jaunpur Update
    जौनपुर।  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित कोरोना के सामान्य उपचार को बने एल-1 अस्पताल में भर्ती दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हालत शनिवार की रात गंभीर हो गई। आनन-फानन में दोनों को वहां से सीएचसी रेहटी में बने एल-2 अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। उपचार के बाद स्थिति नियंत्रण में होने पर एक की हालत गंभीर देख बीएचयू के एल-3 अस्पताल भेज दिया गया।
     


    वैश्विक महामारी कोरोना से संक्रमितों का जिले में उपचार चल रहा है। एल-1 अस्पताल में भर्ती किसी भी मरीज को रेफर करने नौबत नहीं आई थी। यहीं उपचार के दौरान सभी स्वस्थ होकर हंसी-खुशी घर लौट रहे थे। ऐसे में 20 जून की रात वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित कोरोना के सामान्य उपचार को बने एल-1 अस्पताल में भर्ती दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हालत गंभीर होने पर तत्काल एल-2 अस्पताल में भर्ती किया गया। गंभीर स्थिति देखकर एक मरीज को बीएचयू रेफर कर दिया गया है। 

    मुख्य कार्यपालक अधिकारी/मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राकेश कुमार ने बताया कि दो की हालत गंभीर हो गई। इनमें एक को पहले से ही मधुमेह व कार्डियो की समस्या थी। बीएचयू स्थित एल-3 अस्पताल में संपर्क किया गया तो वहां बेड खाली नहीं था। आनन-फानन में पहले से सतर्क किए गए फिजीशियन सहित अन्य चिकित्सकों व कर्मचारियों को बुलाकर दोनों को एल-2 अस्पताल में भर्ती किया गया।

     स्थिति नियंत्रण में होने के बाद रविवार की सुबह कार्डियो की समस्या वाले कोरोना पीड़ित को एएलएक्स एंबुलेंस से आक्सीजन पर बीएचयू स्थानांतरित किया गया। दूसरे भर्ती की स्थिति अब बेहतर है। उन्होंने कहा कि एल-2 अस्पताल का नियंत्रण कर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad