• Breaking News

    जौनपुर, कन्ट्रोल रूम को दें टिड्डी दल के आश्रय वाले स्थानों की सूचना #JaunpurUpdate

    Jaunpur Update
    जौनपुर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार राय ने बताया कि जनपद के सीमावर्ती जनपदों प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर से सटे क्षेत्रों में 25 जून को टिड्डी दल आ जाने के पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में छोटे-छोटे झुंड में टिड्डी दल को देखा गया है। इसलिए जनपद में टिड्डी दल के आक्रमण के दृष्टिगत नियंत्रण के लिए निगरानी की आवश्यकता है। 

    ऐसी स्थिति में किसानों को सुझाव दिया है। टिड्डी दल के आक्रमण की सूचना ग्राम प्रधान, लेखपाल, पंचायत, कृषि तथा अन्य विभागों के कर्मचारियों के माध्यम से जिला प्रशासन तक तत्काल पहुंचाई जाए। 

    उन्होंने बताया कि टिड्डी दल कृषि क्षेत्र में सायं 6 से 8 बजे के आसपास पहुंचकर जमीन पर बैठ जाते हैं। वहीं पर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं और फिर प्रातः 08 से 10 बजे के बीच उड़ान भरते हैं। टिड्डी दल के प्रकोप की दशा में एक साथ इकट्ठा होकर टिड्डी को डिब्बे, तालियों, ढोल, नगाड़े आदि ध्वनि विस्तारक यंत्रों को बजाते हुए शोर मचाए। शोर सुनकर दल आसपास के खेतों पर आक्रमण नहीं करेंगे। खेतों में आग लगाकर, ट्रैक्टर का साइलेंसर निकालकर तेज ध्वनि की जा सकती है।

     चूंकि बलुई मिट्टी टिड्डियों के प्रजनन एवं अंडे देने हेतु सर्वाधिक अनुकूल होती है। इसलिए जनपद के किसानों को सलाह है टिड्डी दल की संभावना को देखते हुए ऐसी मिट्टी वाली खेतों में जुताई करवा दें एवं जल का भराव करा दें। उक्त उपाय से टिड्डी तथा उनके अंडों को नष्ट किया जा सकता है। वे प्रायः दिन डूबने के समय किसी न किसी पेड़-पौधे पर दिन निकलने तक आश्रय लेती हैं। गहन सर्वेक्षण द्वारा आश्रय के स्थानों को सूचित किया जाय। 

    टिड्डी दल के आशय वाले स्थानों पर दिन डूबने के पश्चात रसायन क्लोरपाइरीफॉस 50 प्रतिशत, ईसी 480 मिलीलीटर या लैम्बडासाईहेलोथ्रिन 05 प्रतिशत, ईसी 640 मिली प्रति हेक्टेयर की दर से तेज धार से छिड़काव करें। टिड्डी दल के आश्रय वाले सटीक स्थानों की सूचना जिला मुख्यालय के कन्ट्रोल रूम फोन नम्बर 05452-260501, 05452-260666 या मोबाइल नंबर 9450738395 पर दें।

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad