जौनपुर, क्वारन टाइन सेंटर पहुँचते ही महिला की हालत बिगड़ी, गश्त खाकर गिरी महिला #JaunpurUpdate
Jaunpur Update
जौनपुर (मछलीशहर) - नगर स्थित बिहारी महिला महाविद्यालय क्वारन टाइन सेंटर में बस से अंदर पहुँचते ही अचानक महिला की हालत बिगड़ गई। वह गश्त खाकर सेंटर के गेट पर बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला को एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी लाया गया। जहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सुजानगंज थाना क्षेत्र के देवापुर गाँव निवासी रमेश दुबे अपने परिवार के साथ मुंबई के नाला सोपारा स्थित संतोष भवन में रहते थे। वह प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। दो महीने से काम धंधा पूरी तरह से बंद होने पर वह अपने पत्नी सुशीला 40 व दो पुत्री व एक पुत्र के साथ बसई वाराणसी श्रमिक स्पेशल से मंगलवार सुबह वाराणसी पहुंचे।
जहां से बस द्वारा उन्हें व उनके परिवार को रोडवेज द्वारा मछलीशहर स्थित क्वारन टाइन सेंटर लाया गया। जहाँ पहुँचते ही अचानक महिला की सांस फूलने लगी और वह बेहोश होकर वही गिर पड़ी। महिला के गश्त खाकर गिरने की सूचना पर सेंटर में अफरा तफरी मच गई।
क्वारन टाइन सेंटर में मौजूद नगर पंचायत के लिपिक मनोज चौरसिया ने तुरंत एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी भिजवाया। जहाँ चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार महिला का ब्लड सेम्पलिंग कर ही बीमारी की सटीक जानकारी मिल सकती है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।