• Breaking News

    जौनपुर, आश्रय स्थल का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण #JaunpurUpdate

    Jaunpur Update
    जौनपुर ( मछलीशहर ) - स्थानीय नगर के बिहारी महिला डिग्री कालेज में शासन द्वारा बनाए गए कम्यूनिटी किचेन व आश्रय स्थल का नोडल अधिकारी ओपी राय ने निरीक्षण किया।

    इस दौरान उन्होंने निगरानी समिति से वार्ता करते हुए कहा कि आप लोग कोरोना वायरस की खिलाफ छिड़ी जंग में अपना सक्रिय व अहम भागीदारी सुनिश्चित करे।साथ ही निगरानी समिति के सदस्यों को प्रेरित करते हुए कहा आप लोग अपने अपने वार्डो में लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित करे।

     श्री राय ने कहा कि गरीबों व जरूरत मन्दो को पका पकाया भोजन एंव आश्रय स्थल में मिल रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की।इस दौरान उन्होंने कम्यूनिटी किचेन एंव आश्रय स्थल में साफ सफाई व्यवस्था देखने के बाद संतोष व्यक्त करते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह व एसडीएम के कार्यों की सराहना की।

    इस दौरान नायब तहसीलदार कृष्ण राज सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि महमूद आलम, राजकुमार पटवा,मुन्ना,निगरानी समिति के सभी सदस्य व नगर पंचायत के लिपिक प्रवेश कुमार सिंह व मनोज चौरसिया मौजूद रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad