• Breaking News

    जौनपुर, उद्योग व्यापार मण्डल ने वितरित किया मास्क और सैनिटाइजर #JaunpurUpdate

    Jaunpur Update
    जौनपुर। नगर के कोतवाली चौराहा पर उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित कोविड-19 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को निःशुल्क मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया गया। 

    जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने किया। मुख्य अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी डा. सुनील वर्मा ने कहा कि जौनपुर उद्योग व्यापार मण्डल व्यापारी समस्याओं को हमेशा प्राथमिकता से रखता है। इस कोरोना महामारी में जो मदद निर्धन व जरूरतमंदों को किया गया, वह प्रशंसनीय व अनुकरणीय है। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन व्यापारी समस्याओं पर भी गंभीरता से ध्यान दें। क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था में हमारे व्यापारी भाईयों का महत्वपूर्ण योगदान है। 

    विशिष्ट अतिथि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने कहा कि नगर के सभी व्यापारी बहुत सुझ-बुझ से कोविड-19 का मुकाबला कर रहे हैं, जो सराहनीय है। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश जायसवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद अतिथियों व व्यापारियों ने गलवान घाटी में शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन युवा जिलाध्यक्ष व प्रदेश युवा संगठन मंत्री संतोष अग्रहरी व जिला महामंत्री रवि मिंगलानी ने किया। 

    इस अवसर पर प्रदेश युवा संगठन मंत्री संजीव यादव, राकेश जायसवाल, मुन्ना अग्रहरी, संजय केडिया, अमित गुप्ता, महेन्द्र सोनकर, अनिल वर्मा, शशांक सिंह, शैलेश गुप्ता, नरसिंह अवतार, धर्मेन्द्र सेठ, हफीज शाह, रवि श्रीवास्तव, तीर्थराज गुप्ता, राजेन्द्र सिंह, संजय जाडवानी, गप्पू मौर्या, संजीव जायसवाल, अजय गुप्ता, मधुसूदन बैंकर, नीरज शाह, राहुल अग्रहरी, दिलीप सिंह, नीरज श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, शरद साहू, इन्द्रजीत मौर्या, डीके अग्रवाल, मो. फरमान, अनूप जायसवाल, सुरेश शर्मा, भरत सेठ, योगेश साहू, अनिल मद्धेशिया, जितेन्द्र कुमार रिंकू, रमेश अग्रहरी, शिवम गुप्ता, राज अग्रहरी, शिव कुमार गुप्ता, विशाल चौरसिया, मो. हसन आदि उपस्थित रहे। आभार कार्यक्रम संयोजक विमल कुमार गुप्ता ने व्यक्त किया।
    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad