• Breaking News

    जौनपुर में छेड़खानी की शिकायत करने गए किशोर की चाकू घोंपकर हत्या, बड़ा भाई भी गंभीर रूप से घायल  #JaunpurUpdate

    Jaunpur Update
    जौनपुर - जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के ओइना गांव में मंगलवार की शाम करीब सात बजे छेड़खानी की शिकायत करने गए किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।


    ओइना गांव निवासी दुर्जन के पुत्र सूरज भारती (18) और नीरज भारती (16) किसी लड़की से छेड़खानी की शिकायत करने शाम को करीब सात बजे घर से कुछ दूर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर गए थे। आरोप है कि उस व्यक्ति के दो लड़कों ने दोनों भाइयों पर चाकू से वार कर दिया। सीने के पास चाकू लगने से सूरज और नीरज लहूलुहान होकर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास और परिवार के लोग भी पहुंच गए।

    तब तक हमलावर फरार हो गए। परिजनों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर पहुंचाया। वहां डाक्टर ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। जबकि सूरज की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

    गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। सूचना पर सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव भी पहुंच गए। सीओ का कहना है कि एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। अभीतक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
    Ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad