• Breaking News

    जौनपुर, मजदूरों से भरी बस ट्रक से टकराई, चार लोग गंभीर रूप से घायल #JaunpurUpdate

    Jaunpur Update
    जौनपुर। जिले के बख्शा थाना क्षेत्र के सवंसा गांव के समीप राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर ईंट भट्ठा मजदूरों को लेकर बरेली से नेवादा गया बिहार जा रही एक प्राइवेट बस एवं बालू लदी ट्रक में आमने—सामने जोरदार टक्कर हो गया। रविवार को करीब 11 बजे दिन में घटी घटना के बाद बस में सवार छोटे-छोटे बच्चों, महिलाओं में चीख पुकार मच गई। 

    दुर्घटना में बस चालक व खलासी सहित चार लोगों को गंभीर चोटें आई। बस में सवार मामूली रूप से घायल चन्द्रशेखर ने बताया कि बस में सवार सभी मजदूर नेवादा गया बिहार के सिरदल्ला थाना क्षेत्र के निवासी है। ईंट भट्ठा बन्द हो जाने पर बरेली जनपद के गुलरिया महेश भठ्ठा मालिक हम मजदूरों को घर भेजने के लिए उक्त बस से शनिवार शाम चार बजे रवाना कर दिया। बस में बच्चों, महिलाओं सहित कुल 64 लोग सवार थे। घटनास्थल पर पहुँचे ही थे तभी अचानक तेज आवाज के साथ बस में चीख पुकार मच गई।

     मौके पर पहुँचे स्थानीय लोग मदद कर ही रहे थे तभी सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर विजय शंकर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुँच गए। बस में फसें 32 वर्षीय चालक राकेश एवं 38 वर्षीय खलासी रवि निवासी बरेली एवं मजदूर 28 वर्ष संजय व 24 वर्षीय शिवनन्दन को निकाल कर एम्बुलेंस से नौपेड़वा सीएचसी भेज दिया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल भेज दिया जबकि दर्जनभर लोगों को मामूली चोट रही। उधर दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad